पुलिस ने चरस सहित धरा आरोपी, मामला दर्ज
HNN/ कुल्लू
पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने एक व्यक्ति को चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान किशोरी लाल (31) पुत्र लाल दास निवासी गांव जिंदी जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को जांच के लिए रुकवाया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया।
जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 467 ग्राम चरस बरामद हुई। लिहाज़ा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।