पुलिस ने चरस सहित धरा तस्कर, पूछताछ जारी
सिरमौर:पच्छाद में 172.9 ग्राम चरस के साथ धरे केस दर्ज
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू में पुलिस थाना बंजार की टीम ने एक व्यक्ति को चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजेंद्र सिंह (48) पुत्र कर्म सिंह निवासी सनाड़ डाकघर मंगलौर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना बंजार में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना बंजार की टीम फागू पुल के पास गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान टीम ने वहां एक व्यक्ति को देखा। पुलिस को देखकर वह घबरा गया।
जब शक के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 48 ग्राम चरस बरामद हुई। लिहाज़ा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है उससे पूछताछ की जा रही है।