पुलिस ने चरस सहित धरा तस्कर, पूछताछ जारी
सिरमौर:पच्छाद में 172.9 ग्राम चरस के साथ धरे केस दर्ज
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू में पुलिस ने चरस सहित एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान सर्व दयाल (46) पुत्र आले राम निवासी हवाई डाकघर शियाह के रूप में हुई है।
आरोपी के खिलाफ पुलिस ने भुंतर थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना भुंतर की टीम क्षेत्र के दियार चौक कुट्टीआगे के समीप गश्त पर तैनात थी। इस दौरान टीम ने वहां एक व्यक्ति को देखा। पुलिस को देखकर वह घबरा गया।
जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 247 ग्राम चरस बरामद हुई। लिहाजा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी क़ुल्लू कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।