Loading...

पुलिस ने चरस सहित धरा तस्कर, पूछताछ जारी

Ankita • 13 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के तहत पुलिस थाना पतलीकूहल के अंतर्गत एक व्यक्ति को चरस सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान गोपाल ठाकुर (27) पुत्र कालू राम निवासी बनोगी, डाकघर भेखली, तहसील व जिला कुल्लू के रूप में की गई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, थाना पतलीकूहल की टीम बालू पधर में गश्त पर थी।

इस दौरान टीम ने वहां एक व्यक्ति को देखा। पुलिस को देखकर वह घबरा गया। जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 486 ग्राम चरस बरामद हुई। मामले की पुलिस अधीक्षक कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन की है।