Loading...

पुलिस ने चरस सहित हिरासत में लिया एम्बुलेंस चालक

Ankita • 30 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में पुलिस ने एम्बुलेंस चालक को चरस सहित हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान दुष्यंत कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि एम्बुलेंस का चालक अपने पास नशे का सामान रखता है।

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने लालपानी के पास नाकाबंदी की। इस दौरान एक एम्बुलेंस (एचपी 07ए-0568) को जांच के लिए रुकवाया गया। पलिस को देखकर चालक घबरा गया। जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 156 ग्राम चरस बरामद हुई।

लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना सदर में धारा एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।