Loading...

पुलिस ने चरस सहित 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

Ankita • 11 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस थाना मनाली के तहत गुरुद्वारा चौक के पास पुलिस की टीम ने 2 तस्करों को चरस सहित हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान सतीश कुमार निवासी सलीहन कुल्लू और चेतन निवासी सलीहन कुल्लू के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना मनाली की टीम गुरुद्वारा चौक के पास गश्त पर तैनात थी।

इस दौरान उन्होंने 2 लोगों को देखा। पुलिस को देखकर वह घबरा गए। जब शक के आधार पर उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 47 ग्राम चरस बरामद हुई। एएसपी संदीप चौहान ने मामले की पुष्टि की है।