HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा की पुलिस टीम ने दो युवकों को चरस सहित गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी साहिल ठाकुर, नमन झरियाल चंबा के रहने वाले हैं। साहिल ठाकुर कंप्यूटर कोर्स और नमन झरियाल डीएवी कॉलेज कागंडा में बीएससी द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रहा है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम जमानाबाद के समीप मनोली पुल पर नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने जमानाबाद की तरफ से आ रही पंजाब नंबर की एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रुकवाया। बाइक पर दो युवक सवार थे।
जब पुलिस ने शक के आधार पर दोनों युवकों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 128 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

