Loading...

पुलिस ने चिट्टा तस्करी के आरोप में फाइनेंशियल मैनेजर को किया गिरफ्तार

Ankita • 11 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन की पुलिस ने चिट्टा तस्करी के आरोप में एक फाइनेंशियल मैनेजर को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम ने 17 दिसम्बर को 21 ग्राम से अधिक चिट्टे के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

ये बाहरी राज्यों से चिट्टा खरीद कर शिमला के रामपुर व निरमंड क्षेत्र में बेचते थे। जिसके बाद पुलिस ने एक फाइनेंशियल मैनेजर जितेन्द्र कुमार व विक्रम भौरिया को हरियाणा से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि विक्रम ने 3 महीने में ही 32 लाख रुपए ज्यादा की बैंक ट्रांजैक्शन कर चिट्टा तस्करी को अंजाम दिया।

जितेन्द्र और विक्रम से पूछताछ करने पर पता चला कि चिट्टा तस्करी का असली सरगना हरियाणा का प्रदीप नरवाल है, जो 7 वर्षों से चिट्टा तस्करी का काम कर रहा है। सोलन पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शामली पुलिस के सहायोग से उसे गिरफ्तार किया। उसकी मदद से पुलिस ने दिल्ली में अफ्रीका के लिबेरिया देश के डो हरिस योनाह को गिरफ्तार किया जो गैर-कानूनी तरीके से दिल्ली में रह रहा था।

इसके पास न तो पासपोर्ट और न ही वीजा था। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस काे पता चला कि एक और फाइनेंशियल मैनेजर भी इस गिरोह के साथ जुड़ा है। पुलिस ने इस तरह से इस मामले में 23 वर्षीय मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा 17 दिसम्बर को पकड़े गए गए चिट्टा तस्करी के इस मामले में यह 8वीं गिरफ्तारी है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।