पुलिस ने चिट्टे के साथ काबू किया युवक
सांकेतिक इमेज
HNN/शिमला
राजधानी शिमला के रोहड़ू में पुलिस ने एक युवक को 9.25 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान राजीव शर्मा निवासी गांव सुंधा, डाकघर चिड़गांव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम सुंधा में गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान सुंधा में सड़क के किनारे चल रहा एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया।
जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9.25 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी राेहड़ू रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है।