Loading...

पुलिस ने चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया मंडी का युवक

PARUL • 25 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में उपमंडल भोरंज के पुलिस ने एक युवक को 1.54 ग्राम चिट्टे के साथ काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान निखिल कुमार पुत्र अजय कुमार गांव मन्योह डाकखाना टिहरा तहसील धर्मपुर जिला मंडी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना भोरंज की टीम ने टिक्कर भरियाईयां में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उन्होंने शक के आधार पर उक्त युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 1.54 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया। मामले की पुष्टि एसएचओ भोरंज योग राज चंदेल ने की है।