Loading...

पुलिस ने चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया युवक

PARUL • 9 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में पुलिस ने एक युवक को 40 ग्राम चिट्टे के साथ काबू किया है। आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी कुलग्रां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट एक तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नया नंगल पुलिस चौकी की टीम नंगल फ्लाईओवर के समीप गश्त कर रही थी। इस दौरान जब यह टीम फ्लाईओवर के निकट पंहुची, तो वहां खड़े एक युवक ने पुलिस को सामने देखकर अपने जेब से एक लिफाफा निकालकर फेंक दिया। पुलिस ने युवक को पकड़ा और उक्त लिफाफे की जांच की।

जांच के दौरान लिफाफे से 40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने युवक को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए हैं। नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर रजिंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है।