Loading...

पुलिस ने चिट्टे के साथ दबोचे मंडी के दो युवक

PARUL • 3 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में पुलिस थाना मैहतपुर की टीम ने दो युवकों को 13.13 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान उदय कुमार निवासी गांव मलवाणा, डाकघर टिक्कर और हितेश कुमार निवासी गांव व डाकघर भंगरोटू, तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना मैहतपुर की टीम मैहतपुर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास गश्त पर मौजूद थी।

जिसके चलते वहां वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक इंडस्ट्रियल एरिया मैहतपुर की तरफ आई, जब पुलिस ने उन्हें जांच के लिए रोका तो दोनों बाइक सवार घबरा गए।

इस दौरान बाइक के पीछे बैठे युवक ने अपनी बाईं जेब से एक गांठ लगा पारदर्शी पॉलिथीन लिफाफा निकालकर जमीन पर फैंक दिया, जिसमें से 13.13 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एसपी राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है।