पुलिस ने चिट्टे के साथ दबोचा युवक
सांकेतिक इमेज
HNN/सोलन
जिला सोलन में पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत एक युवक को पुलिस ने 1.02 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम गांव काठा में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.02 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
जिसके बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।