पुलिस ने चिट्टे के साथ दबोचे दो युवक
HNN/शिमला
राजधानी शिमला में एनएच -5 पर सैंज में पुलिस ने दो युवकों को 41.47 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगमी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान संजीव कुमार (27) पुत्र बालक राम निवासी गांव गोसाक्वारी डाकघर गौंसारी तहसील चिड़गांव जिला शिमला तथा संदीप कुमार (39) पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह निवासी गांव व डाकघर रोहाल तहसील, चिड़गांव जिला शिमला के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना कुमारसैन की टीम सैंज में गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान उन्होंने एक गाड़ी को जांच के लिए रोका और शक के आधार पर कार सवार दोनों युवकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 41.47 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने की है।