पुलिस ने चिट्टे के साथ दबोचे 2 युवक
सांकेतिक इमेज
HNN/शिमला
राजधानी शिमला में शोघी बैरियर पर पुलिस ने दो युवकों को 6.81 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान तरुण शर्मा व हेमंत शर्मा के रूप पर हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की स्पैशल सैल की टीम ने शोघी बैरियर पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उन्होंने सोलन की तरफ से आ रही कार (एचपी 11ए-2671) को जांच के लिए रोका। तभी पुलिस को सामने देख कर कार सवार दोनों युवक घबरा गए।
जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 6.81 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ बालूगंज थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।