Loading...

पुलिस ने चिट्टे के साथ दबोचे दो व्यक्ति

PARUL • 4 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में पुलिस ने दो व्यक्तियों को 32.37 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान विनायक पुत्र भूपेंद्र कुमार निवासी मौहल्ला चौगान डाकघर व तहसील चम्बा तथा हरीश कुमार पुत्र हेमराज निवासी गांव व डाकघर शिकावरी तहसील थुनाग जिला मंडी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना सदर मंडी की टीम ने नाकाबंदी के दौरान दोनों व्यक्तियों को जांच के रोका। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 32.37 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया तथा वहां से उन्हें 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

बता दें आरोपी हरीश कुमार हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड में टी-मेट की नौकरी करता है तथा जंजैहली सब डिवीजन में तैनात है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।