Loading...

पुलिस ने चिट्टे के साथ दबोचा 33 वर्षीय व्यक्ति

PARUL • 10 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस ने 33 वर्षीय व्यक्ति को 6.84 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान जगदीश (33) पुत्र तेज राम निवासी नांगचा डाकघर बंदरोल तहसील कुल्लू के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कुल्लू की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान तलोगी के पास उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर जगदीश को जांच के लिए रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उन्हें उक्त व्यक्ति के कब्जे से 6.84 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।