पुलिस ने चिट्टे व नकदी सहित गिरफ्तार किए दो व्यक्ति
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने दो व्यक्तियों को 2.76 ग्राम चिट्टा व 13 हजार 500 रुपए सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान संजीव कुमार (29 ) पुत्र प्यारे लाल निवासी गांव हरनोज डाकघर जामथल ज़िला बिलासपुर व गौरव कुमार (26) पुत्र सीता राम निवासी गांव व डाकघर जामथल ज़िला बिलासपुर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना मनाली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर व्यक्तियों के क्वार्टर में दबिश दी और उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 2.76 चिट्टा ग्राम व 13 हजार 500 रुपए नकदी बरामद हुई।
जिसके बाद उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्यवाही की जा रही है।