Loading...

पुलिस ने चिट्टे सहित गिरफ्तार किए दो युवक

PARUL • 8 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला के ठियोग में पुलिस ने दो युवकों को 0.90 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान विमल (28) गांव बासा ठियोग व रणजीत सिंह (24) गांव गादला के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि 2 युवक होटल ताज ठियोग के पास चिट्टा बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर गई और आरोपियों की चेकिंग के दौरान 2 युवक को 0.90 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा।

जिसके बाद उन्होंने दोनों युवकों के खिलाफ मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।