Loading...

पुलिस ने चिट्टे सहित गिरफ्तार की युवती

PARUL • 12 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में पुलिस थाना बद्दी की टीम ने एक युवती को 0.93 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपी युवती की पहचान सीता कुमारी उर्फ तनु गांव बयाला डाकघर लेसवीं तहसील चुराह थाना बंझराडु जिला चंबा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बद्दी में हाउसिंग बोर्ड के फेस 3 में तलाशी के दौरान उक्त युवती के कब्जे से 0.93 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

जिसके बाद उन्होंने युवती के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी बद्दी खजाना राम द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।