पुलिस ने चिट्टे सहित गिरफ्तार किया युवक
HNN/शिमला
राजधानी शिमला के नगर परिषद रामपुर क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को 2.72 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान 26 वर्षीय सुमित माल्या उर्फ सन्नी बोंडिया अपर लाहसा रामपुर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकरी के अनुसार, पुलिस की टीम ने रामपुर के निकट एयरटेल टावर के पास अपर लाहसा में एक व्यक्ति से 2.72 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
जिसके बाद उन्होंने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्यवाही की जा रही है।
