Loading...

पुलिस ने चिट्टे सहित गिरफ्तार किए बाइक सवार दो युवक

Ankita • 16 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के उपमंडल गगरेट के एक्साइज बैरियर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने चिट्टे सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान रोहित कुमार व अमन शर्मा निवासी बडसर, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, गगरेट पुलिस की टीम एक्साइज बैरियर पर नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने होशियारपुर की ओर से आ रही एक बाइक को जांच के लिए रुकवाया।

तलाशी के दौरान बाइक सवार 2 युवकों से 3.01 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है।