Loading...

पुलिस ने चिट्टे सहित गिरफ्तार किया युवक

PARUL • 29 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में टाहलीवाल के तहत दुलैहड़ में पुलिस ने एक गाड़ी सवार युवक को 3.30 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान किदम दीन पुत्र शोकुदी निवासी गोंदपुर जयचंद के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना टाहलीवाल की टीम ने दुलैहड़ में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उन्होंने एक इनोवा कार को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस को गाड़ी से 3.30 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

जिसके बाद युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया गया। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि की है।