Loading...

पुलिस ने चिट्टे सहित गिरफ्तार किए तीन युवक

PARUL • 15 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में पुलिस थाना अंब की टीम ने 3 युवकों को 2.35 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान नील कुमार (21) निवासी गांव करनडोला, डाकघर पुत्रियां, तहसील नादौन, केशव कालिया (24) व अमित कालिया दोनों निवासी गांव जंदली राजपूतां, डाकघर रंगस, तहसील नादौन व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना अंब की टीम ने स्वां नदी के किनारे चुरुरु (निर्माणाधीन पुल के निकट) में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उन्होंने लोहारली की तरफ से आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक कार को पीछे मोड़ने का प्रयास करने लगा। तभी पुलिस ने कार को रोका और उसमें सवार 3 युवकों की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उनके हवाले से 2.35 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया। एसएचओ अम्ब गौरव भाद्वाज ने मामले की पुष्टि की है।