Loading...

पुलिस ने चिट्टे सहित गिरफ्तार किया तस्कर

Ankita • 13 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को 8.65 ग्राम चिट्टे सहित हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान भगवान दास (38) पुत्र स्वर्गीय प्रेम चन्द निवासी गांव बरोटीवाला के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामल दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशे का कारोबार करता है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पॉलिथीन के लिफाफे में 8.65 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिला पुलिस बद्दी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।