Loading...

पुलिस ने चिट्टे सहित गिरफ्तार किया नाहन का युवक

Ankita • 23 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर पुलिस की डिटेक्शन सेल टीम ने एक युवक को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सनी पुत्र कृष्ण चंद निवासी बाल्मीकि बस्ती नाहन जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक शहर में चिट्टा बेचने का धंधा काफी समय से कर रहा है और वह अपनी गाड़ी HR 05BC 0452 में सवार होकर काला अंब से नाहन की तरफ आ रहा है। जब पुलिस ने गाड़ी को दो सड़का पर तलाशी के लिए रुकवाया तो युवक पुलिस को देखकर घबरा गया।

जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 11.0 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। लिहाजा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसएसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने की है।