पुलिस ने चिट्टे सहित गिरफ्तार किया तस्कर
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू की पुलिस ने एक युवक को चिट्टे सहित हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान गोपाल (22) पुत्र बल बहादुर निवासी सुरकेत नेपाल के रूप में हुई है जो किराए के कमरे में भून्तर कुल्लू में रहता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, थाना भुंतर की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सूद पार्किंग समीप एसबीआई बैंक भुंतर में एक व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली। तलाशी लेने पर युवक से 12 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। एसपी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।