Loading...

पुलिस ने चिट्टे सहित गिरफ्तार किया 36 वर्षीय शक्श

Ankita • 3 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस ने हाथीथान चौक पर एक युवक को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 36 वर्षीय रवि नेगी निवासी गांव छाटनसेरी कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने नशे के खिलाफ कुल्लू जिले में अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में पुलिस हाथीथान चौक पर गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस को वहां एक युवक पर शक हुआ।

शक के आधार पर जब पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 14.90 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एसपी साक्षी वर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।