लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस ने चिट्टे सहित गिरफ्तार किए कार सवार युवक और युवती

Ankita | 10 अक्तूबर 2023 at 3:47 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस ने चिट्टे सहित युवक व युवती को हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान युवती (26) व संजय दत्त (26) पुत्र देव दत्त निवासी गांव व डाकघर बढ़ई तहसील कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम शीशामाटी दुर्गा माता मन्दिर के समीप नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक कार (HP- 01K-6627) को शक के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर कार सवार युवती व युवक से 7.05 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

एसपी क़ुल्लू साक्षी वर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने चिट्टे सहित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]