पुलिस ने चिट्टे सहित दबोचे दो व्यक्ति
HNN/ऊना
जिला ऊना पुलिस ने दो व्यक्तियों को 1.88 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान लक्की (44) व राहुल (29) दोनों निवासी अम्ब के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर अन्दौरा क्षेत्र में घूम रहे दो लोगों की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1.88 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद उन्होंने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। एसपी अम्ब डाॅ. वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।