पुलिस ने चिट्टे सहित दबोचे कार सवार 2 तस्कर
हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कूटी से बरामद हुआ चिट्टा और 2 आरोपी गिरफ्तार
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर में स्पेशल पुलिस टीम ने जबली क्षेत्र में चिट्टे सहित 2 तस्करों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, स्पेशल पुलिस टीम जबली क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान टीम ने जबली क्षेत्र में खड़ी एक कार को देखा। पुलिस को देखकर कार सवार 2 आरोपी घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे। परन्तु पुलिस ने उन्हें वहीं काबू कर लिया।
इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर कार सहित उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक लिफाफे से 5.49 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
