लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस ने चिट्टे सहित दबोचा तस्कर, पूछताछ जारी

Ankita | 20 फ़रवरी 2023 at 10:57 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

जिला पुलिस आए दिन कई नशा तस्करों को पकड़ रही है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मामला जिला ऊना का है, यहां पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान कशिश कुमार निवासी लोअर अरनियाला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम ऊना के 84 पौड़ीयो के नीचे वाले लिंक रोड पर सिटी चौक में नाकाबंदी कर रही थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान पुलिस ने सामने से आ रही एक गाड़ी को जांच के लिए रुकवाया। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, तो तलाशी के दौरान गाड़ी से 2.24 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामले की पुष्टि एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]