पुलिस ने चिट्टे सहित दबोचे दो युवक
सांकेतिक इमेज
HNN/ऊना
जिला ऊना में पुलिस थाना बंगाणा की टीम ने दो युवकों को 4.33 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान रजत संख्यान व विवेक निवासी बडसर, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना बंगाणा की टीम बौल में गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे खड़ी एक कार देखी। जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर कार में बैठे रजत संख्यान व विवेक की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 4.33 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। डीएसपी ऊना अजय ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।