HNN/सोलन
जिला सोलन में पुलिस ने एक व्यक्ति को 4.58 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान रणजोत सिंह उर्फ लाडी पुत्र नच्छतर सिंह निवासी गांव लैहडियां डाकघर नूरपुर बेदी तहसील आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना नालागढ़ की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.58 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group
