पुलिस ने चिट्टे सहित धरा आरोपी, पूछताछ जारी
HNN/ ऊना
जिला ऊना में इच्छाधारी मंदिर गगरेट के समीप पुलिस ने एक व्यक्ति को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 143 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम गगरेट के इच्छाधारी मंदिर के समीप गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने वहां प्रगट सिंह निवासी होशियारपुर को देखा।
पुलिस को देखकर वह घबरा गया। जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 1.43 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। डीएसपी अंब मोहन रावत ने मामले की पुष्टि की है।