पुलिस ने चिट्टे सहित धरा आरोपी, पूछताछ जारी
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला के पुलिस थाना चिड़गांव के अंतर्गत पुलिस ने एक आरोपी को 9.25 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजीव शर्मा (37) पुत्र स्वर्गीय इंद्रदेव शर्मा निवासी सुंधा तहसील चिड़गांव बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम गश्त पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को देखा।
पुलिस को देखकर वह घबरा गया। जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 9.25 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है।