पुलिस ने चिट्टे सहित धरा जम्मू-कश्मीर का तस्कर, पूछताछ जारी
HNN/ चंबा
जिला चंबा में पुलिस ने द्रम्मण-सिंहुता-लाहड़ू मार्ग पर चिट्टे सहित जम्मू-कश्मीर का तस्कर गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल शर्मा पुत्र सुनील दत्त शर्मा निवासी वार्ड नंबर-13 हटली मोड़ जिला कठुआ (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम सिहुंता से पात्तका की ओर गश्त पर निकली थी।
इस दौरान पात्तका से पीछे छुआला पुल के साथ रेन शैल्टर में बैठे संदिग्ध व्यक्ति को देखा तो वह पुलिस को देखकर घबरा गया। शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 3.58 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी चुवाड़ी रमन चौधरी ने की है।
