HNN/ सोलन
पुलिस ने नशे के खिलाफ छेड़े अभियान में कामयाबी हांसिल की है। मामला जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के काठा का है, यहां पुलिस ने चुरा पोस्त सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सीता राम पुत्र हेत राम निवासी काठा वार्ड-6 बद्दी के रूप में हुई है।
जानकरी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति गाड़ी में नशे का सामान लेकर कही जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक गाड़ी को काठा में जाँच के लिए रुकवाया। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से 466 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह नशे का सामान कहां से लेकर आया था और इसे कहां लेकर जा रहा था।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group