Loading...

पुलिस ने चूरड़ी गांव में जब्त किए अफीम के 85 पौधे, मामला दर्ज

Ankita • 6 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा के चूरड़ी गांव में पुलिस ने अफीम के 85 पौधे जब्त किए है। पुलिस ने आरोपी रफीक मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूत्रों के आधार पर सूचना प्राप्त हुई कि चूरड़ी गांव में रफीक मोहम्मद नाम के व्यक्ति द्वारा अफीम की खेती की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने वहां छापा मारा।

जब पुलिस की टीम वहां पहुंची तो देखा गया कि आरोपी व्यक्ति ने घर के आंगन में ही अफीम की खेती की हुई है। इस दौरान पुलिस ने कुल 85 पौधे अफीम के बरामद किए हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।