पुलिस ने चोरी के मामले में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
HNN/ सोलन
जिला सोलन की धर्मपुर पुलिस ने चोरी के आरोप में सुनील कुमार व दीपक कुमार नाम के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी कुम्हारहट्टी के रहने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों तुलसी राम निवासी जाबली तहसील कसौली ने पुलिस थाना धर्मपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि यह बढ़ोग में बतौर सुपरवाइजर काम करवा रहे हैं।
इस बीच इनके स्टोर से कोई व्यक्ति 130 किलो सरिया, एक इलेक्ट्रिक आरा व 5 लीटर पेट्रोल जो केनी में रखा हुआ था चोरी करके ले गए।
इस मामले में धर्मपुर पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया था। पुलिस छानबीन के दौरान उक्त आरोपियों की अब गिरफ्तारी की गई है। मामले की पुष्टि सोलन एसपी गौरव सिंह ने की है।