पुलिस ने छापेमारी कर 11 लोगों को गैंबलिंग एक्ट के तहत किया गिरफ्तार
HNN / कुल्लू
जिला पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दो जुए के अड्डों पर छापेमारी कर 11 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत सभी लोगों को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि 4 लोग किराए के कमरे में जुआ खेलते हैं और खूब शोर शराबा करते हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने ब्रो बाजार में दबिश दी। यहां पुलिस को एक दो मंजिला मकान से शोर सुनाई दिया। पुलिस ने जब दो मंजिल में जाकर किराए के कमरे में दबिश दी तो अंदर देखा कि कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने जुआ खेल रहे आरोपियों को हिरासत में लिया और उनके कब्जे से ताश के पत्ते सहित 9600 रुपए कब्जे में लिए।
इसके बाद पुलिस ने एक अन्य स्थान पर कमरा नंबर-4 में भी छापेमारी की और वहां से 7 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा। यहां से पुलिस ने ताश के पत्ते सहित 8000 रुपए की नकदी बरामद की। मामले की पुष्टि एसपी गुरदेव शर्मा ने की है।