पुलिस ने जीप से पकड़ा अवैध शराब का जखीरा, चालक गिरफ्तार
HNN/ मंडी
जिला मंडी की बल्ह पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान जीप गाड़ी से अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। पुलिस ने शराब सहित चालक को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक की पहचान धर्म सिंह गांव धडवाहन के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, बल्ह पुलिस की टीम नेरचौक-कलखर सड़क पर कांढी मोड़ के पास नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान टीम ने एक जीप को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब की (13 पेटी) 156 और बीयर की (50 पेटी) 600 बोतल बरामद हुई।
जब पुलिस ने शराब के बारे में चालक से कागजात मांगे तो वह इस पर कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। थाना प्रभारी बल्ह प्रोबेशनरी आईपीएस गौरव जीत सिंह ने मामले की पुष्टि की है।