Loading...

पुलिस ने जुआ खेलते हुए 8 लोगों को किया गिरफ्तार, 36,000 की नकदी भी बरामद

Ankita • 13 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू जिला के तहत पुलिस ने अवेरी और पनाशा में जुआ खेलते हुए 8 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने कब्जे से ताश के पत्ते और 36000 रुपए की नकदी भी बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूत्रों के आधार पर सूचना मिली कि अवेरी और पनाशा में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले अवेरी में एक कमरे में दबिश दी। इस दौरान सुरजीत, शेर सिंह, घनश्याम और विनोद कुमार को जुआ खेलते हुए पकड़े गए।

पुलिस ने इन आरोपियों से दांव पर लगाए गए 12000 रुपए भी बरामद किए गए। इसके बाद पनाशा में पुलिस ने एक कमरे में छापा मारकर काहन सिंह उर्फ खन्ना, टीटू ठाकुर, बख्शी और बाल कृष्ण को जुआ खेलते हुए पकड़ा। इनके कब्जे से जुए में दांव पर लगाए गए 24000 रुपए भी बरामद हुए। एसपी साक्षी वर्मा ने मामले की की पुष्टि की है।