Loading...

पुलिस ने ढाबे से बरामद की अवैध शराब, मामला दर्ज

PARUL • 7 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस ने एक ढाबे से अवैध शराब की 27 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान समीर निवासी खरकपूर, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारला भुंतर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के ढाबे पर दबिश दी। तलाशी के दौरान ढाबे से 27 पेटियां अवैध देसी शराब बरामद हुई।

जिसके बाद उन्होंने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया और आगामी कार्यवाही शुरू की। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।