पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में पकड़ी अवैध शराब, मामला दर्ज
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में नाकाबंदी व छापामारी कर शराब की 733 बोतलें पकड़ी हैं। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम ने मनाली के क्लाथ में नाकाबंदी के दौरान गाड़ी की तलाशी ली तो उससे 12 बोतलें अंग्रेजी और 12 बोतलें बीयर बरामद की गई।
वहीं दूसरे मामले में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना भुंतर की टीम ने जिया में एक स्टोर से अंग्रेजी की 192 बोतलें, देसी शराब की 262 और बीयर की 228 बोतलें बरामद की हैं। इसमें पुलिस ने राकेश निवासी जिया के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
जबकी तीसरे मामले में पुलिस थाना सैंज की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव देहुरी गांव में एक व्यक्ति के घर में तलाशी के दौरान 27 बोतलें संतरा बरामद की हैं। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने मामले की पुष्टि की है।