Loading...

पुलिस ने दंपती को चरस के साथ किया गिरफ्तार

PARUL • 10 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में पुलिस ने एक दंपती को 724 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान रणजीत सिंह और उसकी पत्नी संगीता देवी निवासी डाकघर मसेरन तहसील सरकाघाट के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना सदर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रणजीत सिंह और उसकी पत्नी संगीता देवी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 724 ग्राम चरस बरामद हुई।

जिसके बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और इन्हें गिरफ्तार किया गया। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को न्यायालय से तीन दिन पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।