पुलिस ने दुकान से पकड़ी अवैध शराब, मामला दर्ज
HNN/सोलन
जिला सोलन के दाड़लाघाट में पुलिस ने एक चाय की दुकान से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान 49 वर्षीय बृजलाल पुत्र देवीराम गांव व डाकघर मांगू तहसील अर्की जिला सोलन के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम दाड़लाघाट क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि बृजलाल जो मांगू बाजार में चाय व मिठाई की दुकान चलाता है, वह अपनी दुकान में अवैध रूप से देसी व अंग्रेजी शराब बेचने का धंधा करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त व्यक्ति की दुकान पर दबिश दी तो दुकान की तलाशी लेने पर 21 पेटियां (252 बोतलें) व एक खुली गत्ता पेटी जिसमें छह बोतलें शराब (कुल 258 बोतलें) देसी मार्का संतरा नंबर वन फॉर सेल इन एचपी बरामद की गई।
दुकानदार बृजलाल इस भारी मात्रा में रखी शराब का पुलिस को कोई भी वैध लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर सका। जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आगामी कार्यवाही शुरू की।
मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी पुलिस थाना दाड़लाघाट में कुल दो अभियोग जिनमें एक शराब तस्करी का और एक मारपीट की धाराओं के तहत दर्ज कर चुकी है।