पुलिस ने दुकान से बरामद की अवैध शराब, मामला दर्ज
पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को दबोचा, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस ने मलां में एक दुकान से 50 पेटी देसी शराब संतरा बरामद की है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना नगरोटा बगवां की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मलां में एक दुकान से 50 पेटी देसी शराब संतरा बरामद की है। पुलिस ने मलां स्थित संदीप कुमार की दुकान जोकि बंद पड़ी थी, उसका ताला तोड़ कर अंदर देखा तो 50 पेटी देसी शराब बरामद हुई।
दुकानदार शराब से संबंधित कोई भी लाइसैंस व परमिट पेश नहीं कर पाया। जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आगामी कार्यवाही शुरू की। थाना प्रभारी रमेश ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।