Loading...

पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चरस और चिट्टे सहित तीन युवक किए गिरफ्तार

PARUL • 7 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चरस और चिट्टे सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पहले मामले में पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हाथीथान स्थित एक होम स्टे में दबिश दी, जहां दो आरोपी ठहरे हुए थे।

इसी दौरान जब पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनसे 42.64 ग्राम चिट्टा बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय जसकरण सिंह निवासी नजदीक बस स्टैंड व्रेवन कला, फरीदकोट पंजाब और 22 वर्षीय सुखजीत सिंह निवासी रोभाना अलवेल सिंह, फरीदकोट पंजाब के रूप में हुई है।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने सिउंड में छरोड़नाला की तरफ से पैदल आ रहे एक युवक को 654 ग्राम चरस के साथ पकड़ा। जिसके बाद पुलिस ने 24 वर्षीय लेस राम निवासी गांव विरनी, डाकघर छैंऊर, तहसील भुंतर जिला कुल्लू को गिरफ्तार किया और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। एसपी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।