Loading...

पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चरस सहित गिरफ्तार किए 2 व्यक्ति

PARUL • 30 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस थाना भुंतर व निरमंड में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हुए हैं। पहले मामले में पुलिस थाना भुंतर की टीम ने जछणी में नाकाबंदी के दौरान साहिल गुप्ता (19 वर्ष) पुत्र पन्ना लाल निवासी गांव ओल्ड मनाली तहसील मनाली के कब्जे से 174 ग्राम चरस बरामद की है।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना निरमंड की टीम ने गश्त के दौरान निरमंड में तेजस्वी शर्मा (62 वर्ष) पुत्र मूरत राम निवासी गांव व डाकघर निरमंड के कब्जे से 69 ग्राम चरस बरामद की है।

इन दोनों आरोपीयों के खिलाफ पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उपरोक्त मामलों में अन्वेषण जारी है। एसपी कुल्लू डॉ. गोकुल कार्तिकेयन ने दोनो मामलों की पुष्टि की है।